पूरे देश में 5 दिन तक बंद रहेगी पासपोर्ट सेवा, जानिए क्या है वजह?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (10:38 IST)
Passport service suspended: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इसके लिए आपको अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पासपोर्ट सेवा पोर्टल तकनीकी रखरखाव के कारण अनुपलब्ध रहेगा।
 
यह जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2000 घंटे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध रहेगा। इस अवधि के दौरान नागरिकों और सभी एमईए/ आरपीओ/ बीओआई/ आईएसपी/ डीओपी/ पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई नियुक्तियों को उपयुक्त रूप से पुनर्निर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

<

Advisory - Passport Seva portal will be unavailable from 2000 hrs (29.8.2024) till 0600 hrs (2.9.2024) due to technical maintenance. @SecretaryCPVOIA @MEAIndia @CPVIndia pic.twitter.com/PzZnBMvGcP

— PassportSeva Support (@passportsevamea) August 25, 2024 >
 
इस बंदी का असर पासपोर्ट सेवा केंद्रों, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों और विदेश मंत्रालय पर भी पड़ेगा। आप अपनी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त समय पर अपॉइंटमेंट की पुनर्निर्धारित तारीख की प्रतीक्षा करें।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या

एमपी में भारी बारिश से जुड़ीं घटनाओं में 11 लोगों की मौत, सीएम यादव ने की उच्च स्तरीय बैठक

अगला लेख