खुशखबर! नहीं बढ़ेगी सस्ते राशन की कीमत

Webdunia
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (14:41 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों को मिलने वाले सस्ते राशन की  कीमत में लगातार 5वें साल भी इजाफा नहीं करने का फैसला किया है। केंद्रीय उपभोक्ता  मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को बताया कि  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाले सस्ते राशन की कीमतें जून  2018 तक स्थिर रहेंगी।
 
पासवान ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत मंत्रालय को हर 3  साल के अंतराल पर सस्ते राशन की कीमत की समीक्षा कर इसमें संशोधन करना होता है।  इसके तहत पिछले साल की गई पहली समीक्षा में कीमतें जून 2017 तक स्थिर रखने के  फैसले को मंत्रालय ने 1 साल के लिए और बढ़ा दिया है। 
 
नतीजतन सस्ते राशन के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाला मोटा अनाज 1 रुपए प्रति  किग्रा की दर से, गेहूं 2 रुपए प्रति किग्रा और चावल 3 रुपए प्रति किग्रा की दर से यथावत  मिलता रहेगा।
 
पासवान ने इस फैसले को गरीबों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि  इससे खाद्य सुरक्षा कानून के तहत चिन्हित किए गए 80.55 करोड़ लोगों को लाभ  मिलेगा। 
 
उन्होंने कहा कि साल 2013 में खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बाद यह लगातार 5वां  साल है, जब सस्ते राशन की कीमतों को सरकार ने स्थिर रखा है जिससे कि इसके  लाभार्थियों की गुजर-बसर में कोई परेशानी न हो। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकल्योअर ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

पीएम आवास में नरेंद्र मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा, जानिए क्या है इसकी खासियत?

उत्तरी सिक्किम में बचाव अभियान फिर शुरू, 59 पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकाला गया

अगला लेख