khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेरियार पर भाजपा नेता के फेसबुक पोस्ट पर बवाल, बोले...

Advertiesment
Periyar
चेन्नई। दिवंगत द्रविड़ नेता पेरियार पर अपनी टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु में राजनीतिक पार्टियों का निशाना बने भाजपा नेता एच राजा ने बुधवार को पूरे प्रकरण पर खेद जताया और इस अशिष्टता के लिए अपने फेसबुक प्रबंधक को दोषी ठहराया।
 
राजा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि फेसबुक एडमिन ने त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने की तुलना तत्कालीन ईवी रामस्वामी से करने वाला एक पोस्ट डाला। ईवी रामास्वामी को तमिलनाडु में पेरियार के नाम से संबोधित किया जाता है।
 
उन्होंने कहा, 'विचारों का केवल विचारों से विरोध होना चाहिए ना कि हिंसा से। किसी को भी ठेस पहुंचाने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। इसलिए अगर इस पोस्ट से कोई आहत महसूस करता है तो मैं दिल से खेद व्यक्त जताता हूं।' उन्होंने कहा कि पेरियार की किसी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना, हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है।'
 
राजा की टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु में कल विवाद उत्पन्न हो गया था। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमाएं गिराये जाने के बाद अपनी टिप्पणियों में उन्होंने यह संकेत दिया था कि आगे पेरियार की मूर्तियों के साथ भी यही किया जा सकता है।
 
द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक दिवंगत रामास्वामी के खिलाफ फेसबुक टिप्पणियों की राज्य में कई राजनीतिक पार्टियों ने आलोचना की। हालांकि राजा ने इसे डिलीट कर दिया और भाजपा की राज्य ईकाई ने यह कहकर इस मुद्दे से खुद को अलग कर लिया कि यह उनके निजी विचार हैं।
 
पेरियार की प्रतिमा कथित रूप से तोड़ने के आरोप में कल वेलोरे जिले में तिरुपत्तूर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत दो लोगों ने रामास्वामी की आवक्ष प्रतिमा तोड़ दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्लादिमीर लेनिन के बारे में वे बातें जो आप जानना चाहते हैं