Dharma Sangrah

यूपी में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री की कथा की अनुमति रद्द, एक घंटे पहले प्रशासन का एक्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (13:55 IST)
Permission for Dheerendra Shastri religious program cancelled: भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के आगरा में होने वाली बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा की अनुमति महज एक घंटा पहले रद्द कर दी गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन ने ज्यादा भीड़ जुटने की आशंका के चलते यह कदम उठाया है, जबकि कथा के लिए 2000 लोगों की ही अनुमति दी गई थी। 
 
क्यों रद्द हुई परमीशन : आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मीडिया को बताया कि आयोजकों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि धीरेन्द्र शास्त्री की कथा के लिए 2000 लोगों की अनुमति दी गई थी, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही करीब 10 हजार लोग  आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। आसपास के जिलों से लोगों के आने का सिलसिला जारी था। इन जिलों में आगरा के आसपास के मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले भी शामिल हैं।

सिर्फ एक घंटे पहले रद्द हुई अनुमति : पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भारी भीड़ के चलते कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में प्रशासन ने धीरेन्द्र शास्त्री के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय को भी अवगत करा दिया गया है। राजदेवम इलाके में बाबा बागेश्वर की कथा दोपहर 1 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन एक घंटे पहले ही इसे रद्द कर दिया गया। इससे पहले बारिश के चलते कथा का स्थान भी बदल दिया गया था। 
 
जब हाथरस जिले में मची थी भगदड़ : उल्लेखनीय है कि यूपी के ही हाथरस जिले में 2 जुलाई 2024 को एक धार्मिक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। हाथरस जिले के मुगल गढ़ी गांव में स्वयंभू संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान मची भगदड़ में मारे गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। आयोजकों ने 80 हजार लोगों के लिए अनुमति ली थी, जबकि वहां ढाई लाख से अधिक लोग जमा हो गए थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी की वोटर्स से अपील

Bihar Election 2025 : बिहार में पहले चरण की वोटिंग आज, 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी बंद, EC पहली बार करेगा यह प्रयोग

Bilaspur Train Accident : कैसे हुआ भयावह हादसा, सामने आया चौंकाने कारण

Dev Diwali पर काशी में अद्‍भुत नजारा, 25 लाख दीपों से हुई रोशन, CM योगी ने उतारी मां गंगा की आरती

Super moon : दुनियाभर ने किया सुपरमून का दीदार, 30% ज्यादा चमकीला भी आया नजर

अगला लेख