क्रूड ऑइल में गिरावट जारी, महाराष्ट्र और राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (11:48 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार डब्ल्यूटीआई क्रूड सुबह 6 बजे के करीब 75.64 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 79.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल 61 और डीजल 59 पैसे सस्ता हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल 13 और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है। दूसरी ओर पंजाब में पेट्रोल और डीजल 24 पैसे महंगा हो गया है। गुजरात में पेट्रोल का दाम 15 और डीजल का 16 पैसे बढ़ा है। उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की तेजी है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.67 और डीजल 89.84, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

रविवार को मध्य प्रदेश भाजपा कार्यमसिति की बैठक, पहली बार मंडल अध्यक्ष भी होंगे शामिल

शशि थरूर का तंज, आखिरकार अबकी बार, 400 पार हुआ, लेकिन दूसरे देश में

महेंद्र सिंह मप्र के प्रभारी बने, सतीश पूनिया को हरियाणा की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट को NTA ने बताया, NEET UG को रद्द करना होगा प्रतिकूल एवं हानिकारक

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए "एक पेड़ मां के नाम अभियान"

अगला लेख
More