Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल के भावों में वृद्धि जारी रही, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें petrol diesel
, सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (08:24 IST)
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने आज सोमवार के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज डीजल के दाम में 30 से 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 23 से 37 पैसे बढ़ाए गए हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 104.44 और डीजल 93.18, मुंबई में पेट्रोल 110.38 और डीजल 101, चेन्नई में पेट्रोल 101.76 और डीजल 97.56 और कोलकाता में पेट्रोल 105.05 और डीजल 96.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखीमपुर खीरी में हिंसा के विरोध MVA का महाराष्ट्र बंद आज