दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, कई शहरों में बड़ा बदलाव

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (12:11 IST)
Petrol-Diesel Price: दिवाली से 1 दिन पहले आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में गिरावट के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं। कई शहरों में कल के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
 
चेन्नई में पेट्रोल 0.14 पैसे और डीजल 0.13 पैसे सस्ता हो गया है, वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल दोनों 0.47 पैसे प्रति लीटर सस्ते हो गए हैं। देश के 4 महानगरों और प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल किस दाम पर मिल रहे हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.08, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान SIR के खिलाफ होगा प्रस्ताव पारित

बर्खास्त कांस्टेबल मुनीर अहमद का पाकिस्तानी लड़की से विवाह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार

अगला लेख