Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 370वें दिन अपरिवर्तित, जानिए क्या हैं ताजा भाव

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2023 (09:10 IST)
Petrol Diesel Price Today : आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों को लेकर राहतदायी खबर है। भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने 26 मई के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज भी भावों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज लगातार 370वां दिन है, जब देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है। 
 
राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपए प्रति लीटर है, वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपए प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपए लीटर के भाव बिक रहा है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में एकबार फिर कच्चे तेल के दामों में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड चढ़कर 74.20 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 78.31 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

अगला लेख