महंगा हो सकता है पेट्रोल और डीजल

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (14:13 IST)
नई दिल्ली। दिसंबर महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 20 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण 16 दिसम्बर से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की आशंका है। 
 
पिछली समीक्षा में 01 दिसंबर से पेट्रोल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे, जबकि डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया था। राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले मूल्य वर्द्धित कर (वैट) समेत दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे बढ़ी थी तथा डीजल के दाम 14 पैसे प्रति लीटर घटे थे। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 45 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। 
        
तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल तथा डीजल के मूल्यों की अगली समीक्षा 15 दिसंबर को होनी है जिसमें 16 दिसंबर से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए कीमत तय की जानी है। इस दौरान रूस समेत 10 गैर-ओपेक देशों के भी कच्चा तेल उत्पादन में कटौती पर सहमत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 20 फीसदी बढ़कर 55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में घरेलू बाजार में कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। 
        
इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 66.10 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 54.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, क्या करते हैं चैतन्य बघेल, क्यों गर्मा गई छत्तीसगढ़ की सियासत

GST अधिकारियों ने पकड़ी 1.95 लाख करोड़ रुपए की कर चोरी, अप्रैल-जनवरी के दौरान 25397 मामले आए सामने

महाराष्ट्र का बजट, लाडकी बहिनों के लिए 36000 करोड़ रुपए

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

होली का रंग और जुमे की नमाज, क्या बोले UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख