कच्चे तेल में गिरावट का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन कमी

Webdunia
रविवार, 11 नवंबर 2018 (11:53 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 11वें दिन कमी आई। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ।
 
 
दिल्ली में नवंबर माह के दौरान पेट्रोल के दाम 1.82 रुपए घटकर 77.73 रुपए और डीजल 1.32 रुपए गिरावट से 72.46 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत रविवार को 83.24 रुपए और डीजल की कीमत 75.92 रुपए प्रति लीटर रही। 
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल की कीमत चार अक्टूबर को दिल्ली में 84 रुपए और डीजल की कीमत 75.45 रुपए प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद सरकार ने दोनों ईंधनों पर उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपए की कटौती की थी। साथ तेल कंपनियों ने एक रुपया प्रति लीटर दाम कम किये थे। 
 
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी  शासित राज्यों ने भी ढाई रुपए प्रति लीटर की कमी की थी। दिल्ली में दोनों ईंधनों पर वैट की दर अधिक होने के कारण यहां पर पड़ोसी राज्यों की तुलना में दाम अधिक हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

PPF खातों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

कुशल वित्तीय प्रबंधन से संभव हो रहा है, विकास के साथ औद्योगिक गतिविधियों और जन हितैषी कार्यों का विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख