Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दाम कई जगह बदले, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (08:29 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में जारी गिरावट के बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए खुदरा भाव जारी कर दिए हैं। आज भी कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की खुदरा कीमतें स्थिर ही हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल 17 पैसे सस्‍ता होकर 96.59 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल यहां 17 पैसे गिरकर 89.76 रुपए लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.44 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 13 पैसे सस्‍ता होकर 89.62 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 27 पैसे महंगा हुआ, जो 107.74 रुपए लीटर हो गया है। डीजल 26 पैसे चढ़कर 94.51 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो इसके भाव आज स्थिर दिख रहे हैं। कच्चा तेल पिछले भाव 74.75 डॉलर प्रति बैरल पर टिका हुआ है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी पिछले सत्र से मामूली गिरकर 68.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख