15 साल में दोगुना से ज्यादा बढ़ गए पेट्रोल के दाम, अब रचा कीर्तिमान...

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (17:19 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल के दामों की तुलना करें तो वर्तमान में इसके दाम 2003 के मुकाबले दोगुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं। 
 
एक जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 2003 में पेट्रोल के दाम 33 रुपए के आसपास थे, जबकि आज यानी 27 अगस्त की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल के दाम 77.72 रुपए तक पहुंच चुके हैं, जो कि अब तक सबसे ऊंची कीमतों में से एक हैं। मुंबई में तो 27 अगस्त को पेट्रोल के दाम 85.14 रुपए के आसपास रहे। 
 
यदि यूपीए और वर्तमान एनडीए सरकार के कार्यकाल की तुलना करें तो अप्रैल 2014 (मनमोहन सरकार के समय) में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.26 रुपए प्रति लीटर थे, जो कि अब करीब 6 रुपए बढ़कर 78 रुपए के आसपास पहुंच चुके हैं। 
 
गौरतलब है कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं लिया है। पेट्रोलियम उत्पादों पर केन्द्र के साथ ही राज्य सरकारें भी जनता से भारी मात्रा में टैक्स वसूलती हैं। यदि इन्हें जीएसटी के दायरे में ला दिया जाए तो जनता को थोड़ी राहत मिल सकती है। (ग्राफिक्स में 2003 से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें देखी जा सकती हैं)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख