Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

75 पैसे कम हुआ पेट्रोल, डीजल भी 54 पैसे सस्ता, आठ दिन से लगातार घट रहे हैं दाम

हमें फॉलो करें 75 पैसे कम हुआ पेट्रोल, डीजल भी 54 पैसे सस्ता, आठ दिन से लगातार घट रहे हैं दाम
, बुधवार, 6 जून 2018 (09:55 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार आठवें दिन भी तेल के दाम कम हुए। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता हुआ जबकि डीजल की कीमत भी 8 पैसे कम हुई।


चेन्नई में पेट्रोल के दाम 12 पैसे कम हुए जबकि कोलकाता में यह 10 पैसे सस्ता हुआ। मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे की कमी आई। हालांकि चारों महानगरों में डीजल की कीमत आठ पैसे कम हुई। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 77.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में यह क्रमश: 85.54, 80.37 और 80.68 रुपए है। दिल्ली में डीजल 68.80 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसकी कीमत 73.25, 71.35 और 72.64 रुपए है।

उल्लेखनीय है कि 29 मई से अब तक पेट्रोल पर 75 पैसे और डीजल पर 54 पैसे कम किए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गांधी की बायोपिक के साथ दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह की 125वीं वर्षगांठ का जश्न शुरू