rashifal-2026

अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया का उदाहरण देकर दिल्ली हाईकोर्ट में PIL

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (21:51 IST)
PIL In Delhi High Court : दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘असाधारण अंतरिम जमानत’ दिए जाने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि जेल में केजरीवाल की सुरक्षा खतरे में है क्योंकि वे दुर्दांत अपराधियों के साथ कैद हैं।
ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : अरुण गोविल ने खुद को क्यों बताया आधा ठाकुर? मेरठ में चुनाव जीतने के लिए नया दांव
केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
 
याचिका में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए, सभी मुद्दों पर त्वरित निर्णय लेने और बड़े पैमाने पर जनता की भलाई में आदेश पारित करने के लिए केजरीवाल के उनके कार्यालय और घर में व्यक्तिगत रूप से मौजूद होना आवश्यक है।
 
याचिका कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पी. एस. अरोड़ा की पीठ के समक्ष 22 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
 
इसमें कहा गया है कि एक मुख्यमंत्री को दैनिक आधार पर विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर कई आदेश और निर्देश पारित करने की आवश्यकता होती है, जो जेल या न्यायिक हिरासत से संभव नहीं है।
 
याचिकाकर्ता एक कानून छात्र, ने याचिका में अपना नाम ‘हम, भारत के लोग’ बताया और दावा किया कि वे इस मामले से कोई नाम, लोकप्रियता या पैसा नहीं चाहते हैं।
ALSO READ: ED का दावा, डायबिटीज के बाद भी जेल में मिठाई खा रहे हैं केजरीवाल
जनहित याचिका (पीआईएल) में दावा किया गया कि केजरीवाल की सुरक्षा खतरे में है क्योंकि वह दुर्दांत अपराधियों के साथ बंद हैं और ये अपराधी बलात्कार, हत्या, डकैती और बम विस्फोट जैसे मामलों में मुकदमों का सामना कर रहे हैं।
 
याचिका में आरोप लगाया गया है कि जेल अधिकारियों द्वारा दी गई सुरक्षा के बावजूद प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया जैसे गैंगस्टर सहित कई कैदियों की हिरासत में हत्या कर दी गई थी। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

क्‍या संविधान से हटेंगे सेक्युलर-सोशलिस्ट शब्द, राज्यसभा में पेश हुआ बिल, BJP सांसद ने की यह मांग

अगला लेख