Dharma Sangrah

गया में भराया था ईंधन, अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारत का नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 जनवरी 2024 (16:03 IST)
plane accident in afghanistan : भारत सरकार ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक छोटा विमान किसी भारतीय विमानन कंपनी का नहीं था और उसने थाईलैंड के एक हवाई अड्डे से मॉस्को के लिए उड़ान भरते वक्त गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था।
 
भारत के एक विमान के शनिवार रात अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि यह विमान मोरक्को में पंजीकृत था।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपलब्ध सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान मोरक्को में पंजीकृत डीएफ-10 (दसॉल्ट फाल्कन) एक छोटा विमान है। यह किसी भारतीय एयरलाइन का विमान नहीं है।
 
इसमें कहा गया है कि विमान एक एयर एम्बुलेंस था और थाईलैंड से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था और उसने गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था।
 
मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'अफगानिस्तान में हुई दुखद विमान दुर्घटना का संबंध भारत के किसी अनुसूचित विमान या गैर अनुसूचित/विशेष विमान से नहीं है। यह मोरक्को में पंजीकृत एक छोटा विमान था।'
 
समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि रूस के छह लोगों को ले जा रहे एक निजी विमान के अफगानिस्तान के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है।
 
प्राधिकारियों ने रविवार को बताया कि विमान भारत के गया शहर से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए मॉस्को में झुकोव्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए विशेष एम्बुलेंस विमान के तौर पर रवाना हुआ था।
 
क्षेत्रीय प्रवक्ता जबीउल्लाह अमीरी ने बताया कि यह दुर्घटना बदख्शां प्रांत के जेबाक जिले के समीप एक पर्वतीय क्षेत्र में हुई। इलाके में एक बचाव दल को भेजा गया। बदख्शां पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने भी एक बयान में दुर्घटना की खबर की पुष्टि की है।
 
मॉस्को में रूस के नागरिक विमानन प्राधिकारियों ने कहा कि दसॉल्ट फाल्कन 10 चालक दल के चार सदस्यों और दो यात्रियों के साथ लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। खबर में रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि यह विमान एथलेटिक ग्रुप एलएलसी से संबंधित है।
 
इससे पहले, अफगानिस्तान के टेलीविजन नेटवर्क ‘टोलो न्यूज’ ने ‘एक्स’ में दावा किया कि बदख्शां प्रांत के जिबाक और खुरान-मुंजान जिलों से सटे तोपखाना पर्वतीय क्षेत्र में एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
 
टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीउल्लाह अमीरी के हवाले से यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए इलाके में एक दल को भेजा गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ के बाद ट्रंप का भारत को एक और झटका, 8 भारतीय नागरिक और कई कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान के Energy Trade पर बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शर्मनाक घटना, MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप

खतरों का सामना कर रही हैं लड़कियां.. CJI बीआर गवई ने क्‍यों कहा ऐसा?

क्या राघोपुर बनेगा 'रायबरेली', हो सकता है तेजस्वी और प्रशांत किशोर का मुकाबला

Nobel Peace Prize 2025: शांति पुरस्कार पाने का ट्रम्प का सपना चूर-चूर, जानिए अमेरिका के किन 4 राष्ट्रपतियों को मिल चुका है नोबेल

सभी देखें

नवीनतम

तालिबान और PAK सेना के बीच फिर छिड़ा संग्राम

Bihar Chunav: बिहार का घमासान, BJP ने 60 सीटों पर तय किए नाम, सीट शेयरिंग से खुश नहीं मांझी, महागठबंधन की टेंशन को AIMIM ने बढ़ाया

निवेशकों और फिल्मी हस्तियों के साथ CM डॉ. मोहन यादव का मंथन, मध्यप्रदेश में टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान

टैरिफ के बाद ट्रंप का भारत को एक और झटका, 8 भारतीय नागरिक और कई कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान के Energy Trade पर बड़ी कार्रवाई

UP : बागपत में ट्रिपल मर्डर, इमाम की पत्नी और 2 मासूम बेटियों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या

अगला लेख