भारत लौटा 4 दिन से फ्रांस में फंसा विमान, 276 यात्री थे सवार

Webdunia
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (07:38 IST)
मुंबई। मानव तस्करी के आरोप में पिछले 4 दिनों से फ्रांस में फंसी फ्लाइट मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। विमान में 276 यात्री सवार थे।
 
उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रही उड़ान को मानव तस्करी के संदेह में गुरुवार को पेरिस से 150 किमी पूर्व में स्थित वैट्री हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था।
 
2 नाबालिगों सहित 25 ने फ्रांस में आश्रय के लिए आवेदन किया है और वे अभी फ्रांस में ही हैं। 2 अन्य यात्रियों को आज न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया। आश्रय के लिए किए गए आवेदन की जांच रोइस्सी-चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर की जाएगी।
 
फ्रांसीसी अधिकारियों ने रविवार को रोमानियाई कंपनी ‘लीजेंड एअरलाइंस’ द्वारा संचालित ‘ए340’ विमान को अपनी यात्रा फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी थी।
 
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय यात्रियों को घर लौटने में सक्षम बनाने के लिए मामले के त्वरित समाधान और आतिथ्य सत्कार के वास्ते फ्रांसीसी सरकार और वैट्री हवाई अड्डे का धन्यवाद। साथ ही उनकी (यात्रियों की) सुचारू और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद दूतावास टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए भी धन्यवाद। भारत में एजेंसियों का भी आभार।
 
 
वकील ने कहा कि कंपनी जांचकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगी, और अपने ग्राहक से हर्जाना मांगेगी, क्योंकि उसे काफी नुकसान हुआ है।
Edited by  :Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से मांगा 'फर्जी' वोटर आईडी

मोदी के मन की बात से सरकार को कितनी हुई कमाई, राज्यसभा में खुला राज

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

हिमालय की ग्लेशियर झीलों से हमेशा रहता है बाढ़ का खतरा

LIVE: 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे ट्रंप

देश के सरकारी बैंकों ने बनाया रिकॉर्ड, 3 महीने में कमाए 44218 करोड़, SBI सबसे आगे

रामगंगा का कहर : शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस सड़कों पर कर रही निगरानी

मोदी का चीन में स्वागत है! चीन को एकजुटता और मैत्री की उम्मीद

अगला लेख