Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेवी डे पर पीएम ने की भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान की सराहना

Advertiesment
हमें फॉलो करें नेवी डे पर पीएम ने की भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान की सराहना
, शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (11:20 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नौसेना दिवस पर बल के कर्मियों के उत्कृष्ट पराक्रम और पेशेवराना अंदाज की सराहना की।

 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि नौसना दिवस की बधाई। हमें भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदानों पर गर्व है। हमारी नौसेना का उसके पेशेवराना अंदाज और अदम्य पराक्रम के लिए सर्वत्र सम्मान किया जाता है। नौसेना के हमारे कर्मी प्राकृतिक आपदा जैसे संकटों की घड़ी में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
 
भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Cyclone Jawad का असर, UGC-NET और IIFT की परीक्षा टली