Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने भाई को लेने आया हूं, लगाया गले, UAE प्रेसिडेंट के लिए PM मोदी ने तोड़ा Protocol

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर दिल्ली एयरपोर्ट पर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का भव्य स्वागत किया। पश्चिम एशिया के तनाव के बीच इस यात्रा में कई अहम समझौतों (MoUs) पर मुहर लगेगी। जानें पूरी खबर।

Advertiesment
हमें फॉलो करें pm modi breaks protocol welcome uae president delhi visit

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 19 जनवरी 2026 (18:22 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की संक्षिप्त भारत यात्रा के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा उन्हें गले लगाया। यह स्वागत दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की अहमियत को दर्शाता है। स्वागत के बाद दोनों नेता हवाई अड्डे से एक ही कार में सवार होकर रवाना हुए। यह एक दुर्लभ और विशेष कूटनीतिक शिष्टाचार था, जैसा प्रधानमंत्री ने पूर्व में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दिखाया था।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया स्नेह प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा। उनकी यह यात्रा भारत-यूएई की मजबूत मित्रता को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। हमारी चर्चाओं को लेकर आशान्वित हूं।' 

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राष्ट्रपति की यात्रा 

पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा की संभावना UAE राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव चरम पर है। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ती तल्खी, गाजा में जारी अस्थिरता और यमन में सऊदी अरब-यूएई से जुड़े अनसुलझे संघर्षों के बीच यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा होगी और कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
 
 Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोबेल विवाद से ग्रीनलैंड पर कब्जे तक, डोनाल्ड ट्रंप का वो पत्र जिसने हिला दी दुनिया