तीन देशों की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (10:12 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने दौरे को पूरा करके बुधवार को अपने देश लौट आए हैं। वह पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा पर गए थे। भारत पहुंचने पर मोदी का स्वागत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया।
 
मोदी की इस चार दिवसीय यात्रा का प्रमुख आकर्षण उनकी अमेरिका की यात्रा रही। मोदी ने 26 जून को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहली मुलाकात की थी।
 
अमेरिका में मोदी ने ट्रंप के साथ मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मजबूत करने का संकल्प किया। भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से अनुरोध किया कि वह सुनिश्चित करे कि उसकी धरती का इस्तेमाल सीमा पार आतंकी हमलों के लिए न हो।
 
मोदी सबसे पहले पुर्तगाल पहुंचे। वहां उन्होंने अपने समकक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ विस्तृत वार्ताएं की। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया और कोस्टा को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड भी भेंट किया।
 
अपनी इस यात्रा के अंतिम चरण में मोदी नीदरलैंड गए और वहां उन्होंने अपने समकक्ष मार्क रूटे के साथ वार्ता की। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख