GST : पीएम मोदी ने गीता से की जीएसटी की तुलना, बोले...

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2017 (07:05 IST)
नई दिल्ली। जीएसटी लागू करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे जुड़ी 18 बैठकों की तुलना श्रीमद्‍ भगवत गीता के 18 अध्यायों से की। 
 
संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि जीएसटी के संदर्भ में जीएसटी काउंसिल की शुक्रवार को 18वीं बैठक हुई और सभी बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय किए गए। गीता के भी 18 अध्याय है। यह संयोग की बात है।
 
उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माण के दौरान 2 वर्ष 11 महीने 17 दिन तक विभिन्न विद्वानों ने विचार विमर्श किया। उस समय वाद विवाद भी होते थे, राजी-नाराजी भी होते थे लेकिन रास्ते खोजे जाते थे। कभी किसी विषय पर आर पार नहीं जा पाए तब भी रास्ते खोजे जाते थे। ठीक उसी प्रकार की प्रक्रिया जीएसटी की चली। केंद्र और राज्यों ने कई साल तक चर्चा की। वर्तमान और पूर्व सांसदों ने चर्चा की। देश के सर्वश्रेष्ठ मस्तिष्कों ने चर्चा की।
 
मोदी ने कहा कि जब संविधान बना तब समान अधिकार और समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया। और आज जीएसटी के जरिये राज्यों को धागे में पिरोने के साथ नई आथर्कि व्यवस्था लाने का प्रयास किया गया है। यह टीम इंडिया और सहकारी संघवाद की भावना का परिचायक है।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चाणक्य और रिग वेद की सूक्तियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कर प्रणाली की जटिलता का जिक्र करते हुए मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को भी याद किया। आइंस्टीन ने कहा था कि वह कभी आयकर को नहीं समझ सकते। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

Gujarat : मासूम बच्ची के सामने डूबे पिता, रोते देख राहगीरों ने की मदद, आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू

एल्विश यादव के दोस्त राहुल हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों की जानकारी दी

Shubhanshu Shukla की वापसी पर मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- शुभांशु आपका स्वागत है, देश बेसब्री से इंतजार कर रहा

अगला लेख