पीएम मोदी ने की अर्थव्यवस्था की समीक्षा, लिया यह बड़ा फैसला

Webdunia
शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (21:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। सरकार चालू वित्त वर्ष में 3.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर अडिग रहेगी। सरकार को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसका कर राजस्व बेहतर रहेगा और वह वर्ष के लिए तय विनिवेश लक्ष्य को भी पार कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यह कहा। 
 
इस बैठक के बाद जेटली ने कहा कि सरकार को 2018-19 के बजट में अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद की 7.2 से 7.5 प्रतिशत के वृद्धि को पार कर लेने की उम्मीद है। 
 
वित्त मंत्री ने कहा कि हम राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूंजी व्यय के लक्ष्य को भी हासिल किया जाएगा। 
 
जेटली ने कहा कि आधार बढ़ने से कर संग्रह बेहतर रहेगा और यह संग्रह बजट अनुमान से अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में चीजें दुरुस्त हो रही हैं। 
 
उन्होंने भरोसा जताया कि विनिवेश से एक लाख करोड़ रुपए हासिल करने का लक्ष्य भी पार कर लिया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख