फ्रांस यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, बास्तील डे परेड में होंगे शामिल

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (09:00 IST)
PM Modi France Visit : प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह दिल्ली से फ्रांस के लिए रवाना हो गए। वे भारतीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे पेरिस पहुंचेंगे जहां ओरली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया जाएगा। वे शुक्रवार को फ्रांस में बास्तील डे परेड में शामिल होंगे।
 
 
वे भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद लगभग भारतीय समयानुसार देर रात 00:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा कि उनकी फ्रांस की यात्रा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा विशेष है क्योंकि मैं फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस, पेरिस में बास्तील दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होऊंगा। भारतीय सशस्त्र सैन्य बलों का एक दल बास्तील दिवस परेड का हिस्सा होगा, जबकि भारतीय वायु सेना के विमान इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता में निहित, हमारे दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, ब्ल्यू इकोनॉमी, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं। हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और अगले 25 वर्षों में इस दीर्घकालिक और समय-परीक्षणित साझीदारी कोक आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। 2022 में फ्रांस की मेरी आखिरी आधिकारिक यात्रा के बाद से मुझे राष्ट्रपति मैक्रों से कई बार मिलने का अवसर मिला है, हाल ही में उनसे मई 2023 में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा, जापान में मुलाकात हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

Maharashtra: विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया

अगला लेख