PM मोदी ने शीर्ष मंत्रियों के साथ किया UP चुनाव और कैबिनेट विस्तार पर मंथन

Webdunia
रविवार, 20 जून 2021 (22:38 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथसिंह समेत कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ यहां अपने आधिकारिक आवास पर बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक इस बैठक में संभावित कैबिनेट विस्तार, आगामी विधानसभा चुनावों, कोरोना महामारी से निपटने के उपायों और आगामी संसद सत्र में विपक्ष से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई।
ALSO READ: बड़ी खबर, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाएगी योगी सरकार, 2 से अधिक बच्चे वालों को नहीं मिलेगा सरकारी सुविधाओं का लाभ
मोदी ने इस महीने की शुरुआत में विभिन्न मंत्रालयों के अब तक किए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न समूहों में केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगभग पांच बैठकें की थीं। इन बैठकों में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा राज्यमंत्री भी शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष लगभग इन सभी बैठकों में मौजूद रहे।
 
सूत्रों ने बताया कि शाह और सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर भी आज की बैठक में शामिल हुए। नड्डा के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष भी इस बैठक में शामिल हुए।
 
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से पहले की कवायद हो सकती है। केंद्र सरकार में कई ऐसे मंत्री हैं जो फिलहाल कई मंत्रालयों का जिम्मा संभाल रहे हैं।
 
भाजपा में इन दिनों लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। संगठन स्तर पर नड्डा भी लगातार पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

सनकी आशिक ने सरेआम लड़की के गले पर रख दिया चाकू, कहा, चीर दूंगा, रीलबाज भीड़ बनाती रही वीडियो

Jagdeep Dhankhar : जगदीप धनखड़ का वायरल वीडियो- मुझसे कोई दबाव में काम नहीं करा सकता

इंडिया गठबंधन ने एसआईआर के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर विरोध जताया, की जमकर नारेबाजी

मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी के अधिकारियों को निर्देश

झारखंड सरकार ने देश की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की

अगला लेख