पीएम मोदी ने बताया, भारत क्यों है सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 जून 2025 (15:16 IST)
PM Modi news in hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जैन आध्यात्मिक गुरु आचार्य विद्यानंद महाराज की जयंती के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपने संतों और ऋषियों के अमर विचारों व दर्शन के कारण दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य विद्यानंद महाराज को श्रद्धांजलि दी और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं आचार्य विद्यानंद महाराज के विचारों से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि चाहे घर उपलब्ध कराना हो, पेयजल उपलब्ध कराना हो या स्वास्थ्य बीमा, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उसकी कल्याणकारी योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे ताकि कोई भी इससे वंचित न रहे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन से पहले दिए गए एक जैन संत के संबोधन का भी उल्लेख किया और कहा कि वह ऑपरेशन सिंदूर को आशीर्वाद दे रहे थे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए जैसे ही ये कहा कि जो हमें छेड़ेगा..., तो वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तरीके तालियां बजानी शुरू कर दीं। हालांकि मोदी ने इस बारे में और अधिक बात नहीं की।
 
उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले जब दुनिया ने हिंसा का जवाब हिंसा से देने का मार्ग चुना था तब भारत ने दुनिया को अहिंसा की ताकत से परिचित कराया। उनकी सरकार ने देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का संकल्प लिया है।
<

Speaking at the Centenary Celebrations of Acharya Vidyanand Ji Maharaj. https://t.co/5GS2qqjdEc

— Narendra Modi (@narendramodi) June 28, 2025 >
उन्होंने अपने नौ संकल्पों को दोहराया और लोगों से उनका पालन करने का आग्रह किया। ये संकल्प हैं: पानी बचाना, मां की याद में एक पेड़ लगाना, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल को 
 
बढ़ावा देना, देश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करना, प्राकृतिक खेती को अपनाना, स्वस्थ जीवन शैली अपनाना, खेल और योग अपनाना और गरीबों की मदद करना।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुलाकात से पहले ट्रंप की चेतावनी, क्या युद्ध विराम के लिए राजी होंगे पुतिन?

रूस पर नए प्रतिबंधों से ईयू-भारत संबंधों पर क्या असर होगा?

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, निमंत्रण पत्रों में क्या है खास?

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी

विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे रूस की यात्रा पर, जानिए क्या है इस दौरे का मकसद

अगला लेख