Hanuman Chalisa

माइनस 19 डिग्री तापमान में लेह पहुंचे मोदी, 12000 करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव

Webdunia
रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (13:03 IST)
लेह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लेह पहुंचे। माइनस 19 डिग्री तापमान में उन्होंने एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग समेत 12000 करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखी। 
 
मोदी ने नौ मेगावॉट की डाह जलविद्युत परियोजना और 220 किलोवॉट के श्रीनगर-ऑल्सतेंग-द्रास-करगिल-लेह ट्रांसमिशन सिस्टम का लोकार्पण किया। 2014 में मोदी ने ही इस परियोजना की नींव रखी थी।
 
राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उनके सलाहकार, मुख्य सचिव,  उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों ने लेह हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 19 डिग्री नीचे है। वह दिल्ली लौटने से पहले श्रीनगर में विभिन्न राज्यों के छात्रों से मुलाकात करेंगे।
 
सुरक्षा सख्त, इंटरनेट बंद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौर के मद्देनजर यहां रविवार सुबह एहतियाती तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं है साथ ही राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी भर में बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
 
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक और पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद सहित कई अलगाववादी नेता शनिवार से नजरबंद हैं। मोदी दौरे के विरोध में अलगाववादियों ने घाटी में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। हड़ताल से सामान्य जन-जीवन प्रभावित रहा। सभी दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सार्वजनिक वाहन भी सड़कों से नदारद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख