NCC छात्रों के बीच पंजाबी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, कहा-राष्‍ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (13:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को NCC छात्रों के बीच पंजाबी पगड़ी में नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं होती। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि अब देश की बेटियां सैनिक स्कूलों में एड्मिशन ले रही हैं। सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल रही हैं। 
 
एयरफोर्स में देश की बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिए कि एनसीसी में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां शामिल हों।
 
उन्होंने कहा ‍कि देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जब युवा देश इस तरह के ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनता है तो उसके उत्सव में अलग ही उत्साह दिखता है। ये उत्साह आज इस मैदान पर भी दिखता है। ये भारत की उस युवा शक्ति के दर्शन हैं, जो हमारे संकल्पों को पूरा करेगी।
 
Koo App
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस देश का युवा, राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ आगे बढ़ने लगता है, उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। आज खेल के मैदान में, भारत की सफलता भी इसका एक बड़ा उदाहरण है।
 
कुछ लोग हमारे समाज को कोसते हैं। लेकिन इसी समाज ने दिखा दिया कि जब बात देश की हो तो उससे बढ़कर कुछ नहीं। जब सही दिशा मिले, सही उदाहरण मिले तो हमारा देश कितना कुछ करके दिखाता है, यह उसका उदाहरण है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

गले में रुद्राक्ष, नंगे पैर, सौम्य मुस्कान, जानिए कौन हैं पद्मश्री सम्मानित आचार्य जोनस मसेट्‍टी

मॉक ड्रिल की घोषणा से क्यों डरे LoC और इंटरनेशनल बार्डर पर रहने वाले?

मोदी कैबिनेट में कई बड़े फैसले, MSP बढ़ा, किसानों के लिए ब्याज सहायता योजना को भी मंजूरी

मुंबई बमकांड के आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल से मांगा जवाब

LIVE: कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, MSP बढ़ा, किसानों को ऋण में ब्याज पर छूट

अगला लेख