Hanuman Chalisa

नरेन्द्र मोदी बोले, यूपी में अब बहेगी विकास की गंगा

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (15:49 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ़ में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने के बाद शनिवार को कहा कि एक्सप्रेस वे से यूपी में विकास की गंगा बहेगी। 
 
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने से न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे छह लेन का होगा और लखनऊ से गाजीपुर का सफर 4 से 5 घंटे में पूरा हो जाएगा। 
 
मोदी ने कहा कि हम बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास कर रहे हैं। मोदी हो या योगी हमारे लिए आप परिवार हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 12 शहरों को उड़ानों से जोड़ा जा रहा है। ढाई हजार से ज्यादा किसी भी उड़ान का टिकट नहीं होगा। अब हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ान भर सकेगा।

कांग्रेस पर कटाक्ष : मोदी ने परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि मैंने अखबार में पढ़ा था कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की ही पार्टी है? तीन तलाक के मामले में जिस तरह से रोड़े अटकाए जा रहे हैं, उससे तो ऐसा ही लगता है। उन्होंने मनमोहनसिंह के उस बयान की भी याद दिलाई जब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। 
 
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि मुस्लिम बहनों और बेटियों को तीन तलाक की बुराई से मुक्ति मिले, लेकिन विपक्षी पार्टियां ऐसा बिलकुल भी नहीं चाहतीं। जबकि, अब तो मुस्लिम देशों में भी तीन तलाक पर रोक लग चुकी है। 
 
सपा और बसपा पर हमला : बसपा और सपा पर हमला करते हुए कहा कि इन्हें तो सिर्फ अपना परिवार दिखाई देता है। इन्होंने अंबेडकर और लो‍हिया के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। इन्होंने जनता से वोट से लेकर सिर्फ अपनी तिजोरियां भर ली हैं। दरअसल, परिवार वाली पार्टियां मिलकर आपका विकास रोक रही हैं। जो कल तक एक दूसरे को देखना नहीं चाहते थे, वे अब एक साथ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख