मन की बात में मोदी ने पढ़ी अटलजी की यह कविता...

Webdunia
रविवार, 25 जून 2017 (11:42 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में आपातकाल के बुरे दिनों को या‍द किया। उन्होंने कहा कि 25 जून, 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के लिए काली रात थी। इमरजेंसी के दौरान अटलजी जेल में थे। उस रात को कोई भारतवासी, कोई लोकतंत्र प्रेमी भुला नहीं सकता। एक प्रकार से देश को जेलखाने में बदल दिया गया था।
 
ALSO READ: 'मन की बात' में पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी खास बातें...
उन्होंने कहा कि विरोधी स्वर को दबोच दिया गया था। जयप्रकाश नारायण सहित देश के गणमान्य नेताओं को जेलों में बंद कर दिया था। न्याय व्यवस्था भी आपातकाल के उस भयावह रूप की छाया से बच नहीं पाई थी। पीएम मोदी ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता भी पढ़ी, जो उन्होंने उस दौर में लिखी थी। पढ़िए वह कविता... 

एक बरस बीत गया 
झुलसाता जेठ मास
शरद चांदनी उदास
सिसकी भरते सावन का अंतरघट रीत गया
एक बरस बीत गया
 
सींकचों में सिमटा जग
किंतु विकल प्राण विहग
धरती से अंबर तक
गूँज मुक्ति गीत गया
एक बरस बीत गया।
 
पथ निहारते नयन
गिनते दिन पल छिन
लौट कभी आएगा
मन का जो मीत गया
एक बरस बीत गया।
Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

जामनगर में फाइटर प्लेन क्रेश में पायलट की मौत, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

LIVE : राज्यसभा में कुछ ही देर में पेश होगा वक्फ बिल, क्या बोलीं सोनिया गांधी

ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, सेंसेक्स, निफ्टी हुए लाल

ट्रंप टैरिफ से दुनियाभर में दहशत, किसने क्या कहा?

ट्रंप ने लगाया 26 फीसदी टैरिफ, क्या होगा भारत पर असर?

अगला लेख