Hanuman Chalisa

पहले स्पेस डे पर पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, जानिए क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (10:53 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं। आगे भी इसी प्रकार के और निर्णय लेगी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया। ALSO READ: National Space Day: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें महत्व और 2024 की थीम
 
मोदी ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बहुत गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम और भी अधिक निर्णय लेंगे।
 
 
गौरतलब है कि भारत पिछले वर्ष 23 अगस्‍त को चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बना था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 : बिहार में पहले चरण की वोटिंग आज, 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी बंद, EC पहली बार करेगा यह प्रयोग

Bilaspur Train Accident : कैसे हुआ भयावह हादसा, सामने आया चौंकाने कारण

Dev Diwali पर काशी में अद्‍भुत नजारा, 25 लाख दीपों से हुई रोशन, CM योगी ने उतारी मां गंगा की आरती

Super moon : दुनियाभर ने किया सुपरमून का दीदार, 30% ज्यादा चमकीला भी आया नजर

वर्ल्ड चैंपियंस से मिले PM मोदी, हरमनप्रीत ने कहा- हमारे पास ट्रॉफी, अब बार-बार मिलना चाहेंगे

अगला लेख