Dharma Sangrah

पीएम मोदी ने नहीं किया प्रज्ञा ठाकुर को माफ, इस तरह जताई नाराजगी

Webdunia
रविवार, 26 मई 2019 (10:41 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राजग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस महाविजय से सभी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालां‍कि भोपाल से दिग्विजय सिंह को हराकर दिल्ली पहुंची साध्वी प्रज्ञा की खुशी उस समय काफुर हो गई जब पीएम मोदी ने उन्हें पूरी तरह से अनदेखा कर दिया।
 
दरअसल पीएम मोदी शनिवार को संसद भवन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात कर रहे थे। शुभकामनाओं का दौर जारी था। तभी पीएम मोदी साध्वी प्रज्ञा के पास पहुंचे। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जैसे ही साध्वी ने उन्हें प्रणाम किया, मोदी ने हाथ जोड़े लेकिन मुंह फेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने को बोल दिया।
 
मोदी साध्वी को छोड़ सभी सांसदों से बेहद प्रेम से मिले। लेकिन साध्वी प्रज्ञा के सामने कुछ असहज दिखे। कुछ इसी तरह का हाल साध्वी का भी था। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने संबंधी बयान से काफी आहत हैं। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा भी था कि वह कभी भी साध्वी को माफ नहीं कर पाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को लेफ्टिनेंट जनरल की चेतावनी, और भी घातक होगा Operation Sindoor 2.0

Vivo ने त्योहारी सीजन में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर बढ़ाई Samsung टेंशन, iPhone 17 को देंगे कड़ी टक्कर

सिवनी हवाला कांड में SDOP पूजा पांडे समेत 6 गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस, बोले CM , किसी को बख्शा नहीं जाएगा

बेलगाम ट्रैफिक के आगे बेबस पुलिस, इंदौर का निकला दम, जिम्‍मेदार बोले- दिक्‍कत तो है पर सुधारेंगे, करेंगे इंजीनियरिंग प्‍लान

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर BJP शामिल, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में भी जेन-जी निभा सकते हैं अहम भूमिका

LIVE: उपेंद्र कुशवाह का बड़ा बयान, एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं

IPS वाई पूरन कुमार मामले में नया मोड़, जांच कर रहे ASI ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली, 3 पेज के सुसाइड नोट में लगाए आरोप

मिसाइल टेस्टिंग से खौफ में चीन और अमेरिका, हिन्द महासागर में भेजे जासूसी जहाज, क्या भारत ने बदल दिया प्लान

LoC पर मारे गए 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक, आतंकी ठिकाने कैसे हुए तबाह, DGMO घई ने बताई Operation Sindoor की पूरी कहानी

अगला लेख