मोदी का बड़ा ऐलान, भारत में होगा तीनों सेनाओं का 1 प्रमुख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (09:50 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार छठी बार देशवासियों को संबोधित करते हुए भारत में चीफ ऑफ डिफेंस पद बनाने का महत्वपूर्ण ऐलान किया।
 
उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और उन्हें प्रभावी नेतृत्व मुहैया कराने के लिए ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ (सीडीएस) बनाया जाएगा, इससे सेना और अधिक प्रभावी होगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है, आतंकवाद का निर्यात करने वालों का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना है।
 
उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ है। पूरी दुनिया को इसके खिलाफ एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। बांग्लादेश और श्रीलंका भी आतंकवाद से जूझ रहे हैं।
 
मोदी ने कहा कि बदलती सैन्य जरूरतों को देखते हुए यह पद जरूरी है। इसे देखते हए जल्दी ही यह व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे तीनों सेनाओं को शीर्ष स्तर और एक नेतृत्व मिलेगा जिसके नीचे तीनों सेना मिलकर अभियानों को अंजाम देंगी।
 
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए लंबे समय से विचार चल रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार सेनाओं की सभी जरुरतों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। तीनों सेनाओं को एक कमान के नीचे लाने के लिए इस निर्णय का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

Modi In Ghana: घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

अगला लेख