Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गणतंत्र दिवस पर लहरिया पगड़ी में नजर आए पीएम मोदी

हमें फॉलो करें गणतंत्र दिवस पर लहरिया पगड़ी में नजर आए पीएम मोदी
, गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (12:29 IST)
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लहरिया पगड़ी पहने नजर आए। उनकी पगड़ी से बसंती संदेश पूरे देश को प्राप्त हो रहा था। आज गणतंत्र दिवस के साथ ही बसंत पंचमी भी है।
 
पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहन रखी थी। इस टोपी पर एक स्ट्रिप था, इसके ऊपर ब्रह्म कमल लगा था। यह उत्तराखंड का राज्य पुष्‍प है।
 
साल 2021 में भी प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह में जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली 'हलारी पगड़ी' पहनकर आए थे। उस समय भी उनकी पगड़ी काफी चर्चा में रही थी।
 
साल 2020 में कोरोना को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही थी। उस समय पीएम मोदी गणतंत्र दिवस समारोह में लाल रंग की पगड़ी में नजर आए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गूगल ने मनाया भारत का गणतंत्र दिवस, ‘हैंड-कट पेपर’ कला से दिखाई परेड