सशक्त और सबल नारी है न्यू इंडिया का सपना : मोदी

Webdunia
रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (12:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए उनकी आत्मनिर्भरता पर जोर देते आज कहा कि सशक्त, सबल और देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार 'नारी' ही न्यू इंडिया का सपना है।
 
आकाशवाणी पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया जाता है। देश और दुनिया में कई कार्यक्रम होते हैं। इस दिन देश में 'नारी शक्ति पुरस्कार' से ऐसी महिलाओं का सत्कार भी किया जाता है जिन्होंने बीते दिनों में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किया हो।
 
उन्होंने कहा कि आज देश महिला विकास से आगे महिला नीत विकास की ओर बढ़ रहा है। आज हम महिला विकास से आगे महिला के नेतृत्व में विकास की बात कर रहे हैं। आज सामाजिक व आर्थिक जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबका कर्तव्य है, यह हम सबकी जिम्मेवारी है।
 
उन्होंने कहा कि हम उस परंपरा का हिस्सा हैं,जहां पुरुषों की पहचान नारियों से ही होती थी। यशोदा-नंदन, कौशल्या-नंदन, गांधारी-पुत्र- यही पहचान होती थी किसी बेटे की। आज हमारी नारी शक्ति ने अपने कार्यों से आत्मबल और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है। आखिर हमारा 'न्यू इंडिया' का सपना यही तो है, जहां नारी सशक्त हो, सबल हो, देश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो।
 
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुझे एक बहुत ही बढ़िया सुझाव मिला। यह सुझाव था कि 8 मार्च को 'महिला दिवस' मनाने के लिए भांति-भांति के कार्यक्रम होते हैं, क्या हर गांव-शहर में जिन्होंने 100 वर्ष पूर्ण किए हैं, ऐसी माताओं-बहनों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है? और उसमें एक लंबे जीवन की बातें हों। मुझे विचार अच्छा लगा, आप तक पहुंचा रहा हूं।
 
मोदी ने इस संबंध में महिला सशक्तीकरण पर स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा किया। उन्होंने झारखंड के एक समाचार का जिक्र किया, जो नारी शक्ति से जुड़ा है। 'स्वच्छ भारत अभियान' के अंतर्गत झारखंड में लगभग 15 लाख महिलाओं ने संगठित होकर 1 माह का स्वच्छता अभियान चलाया। 
 
उन्होंने कहा कि झारखंड की इन महिलाओं ने दिखाया है कि नारी शक्ति, स्वच्छ भारत अभियान की एक ऐसी शक्ति है, जो सामान्य जीवन में स्वच्छता के अभियान को व स्वच्छता के संस्कार को प्रभावी ढंग से जनसामान्य के स्वभाव में परिवर्तित करके रहेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

अगला लेख