जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार, महिलाओं के आंकड़े देख खुश हुए पीएम मोदी

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2023 (11:24 IST)
PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंचने को एक अहम पड़ाव करार दिया और इस उपलब्धि की सराहना की। पीएम मोदी जनधन खातों में महिलाओं की भागीदारी से भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (ट्विटर) पर लिखा, 'यह देखकर खुशी हुई कि इनमें से आधे से अधिक खाते महिलाओं के हैं। 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले जाने के साथ, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।'
 
 
इस उपलब्धि को एक अहम पड़ाव करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। 67 फीसदी खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेश का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।
 
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जनधन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि इन खातों के साथ लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त जारी किए गए हैं।
 
मोदी सरकार ने 2014 में वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिए जनधन बैंक खाते खोलने के वास्ते बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया था, जिसका उद्देश्य प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) सहित कई वित्तीय सेवाओं को गरीबों के लिए सुलभ बनाना था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी की आंखों में आंसू, क्या बोला हाथरस हादसे का पीड़ित?

Excise Scam : CM केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, अ‍ब इस तारीख को होगी मामले की अगली सुनवाई

मध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सरकार से की यह मांग

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद के रूप में शपथ, दिल्ली ले जाएगी पुलिस

अगला लेख
More