राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी, कहा-देश देख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति इतनों पर भारी पड़ता है

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (16:08 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में भारी हंगामें के बीच प्रधानमं‍त्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने 50 बार 356 का दुरोपयोग किया, उन्होंने 90 बार चुनी हुई सरकार गिराई। राज्यों को परेशान करने का आरोप हम पर लगा। उन्होंने कहा कि यह देश देख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति इतनों पर भारी पड़ता है?
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिनको रोजगार और नौकरी का फर्क नहीं मालूम है वो हमको उपदेश दे रहे हैं। नए-नए नैरेटिव गढ़ने के लिए आधी-अधूरी चीजों से झूठ फ़ैलाने का प्रयास हो रहा है। बीते 9 सालों में अर्थव्यवस्था का विस्तार हुआ है और नए सेक्टर में रोजगार की नई संभावनाएं बनी है।
 
उन्होंने कहा कि अख़बारों में मैंने पढ़ा था कि 600 के करीब योजनाएं गांधी-नेहरू के नाम से हैं। मुझे यह समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है? क्या शर्मंदगी है? इतना बड़ा व्यक्ति है तो शर्मंदगी क्या है? और आप हमारा हिसाब मांगते हो।
 
ये विज्ञान और तकनीक के विरोधी लोग हैं। ये हमारे वैज्ञानिकों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इनको देश की चिंता नहीं है, इनको अपनी राजनीतिक उठा-पटक की चिंता है। डिजिटल लेनदेन में देश आज दुनिया का लीडर बना हुआ है। Digital India की सफलता ने आज पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।
 
पीएम मोदी ने कहा‍ कि अगर कांग्रेस ने आदिवासियों के कल्याण के प्रति समर्पण भाव से काम किया होता तो हमको इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह अटल जी की ही सरकार थी जिसमें पहली बार आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बना था।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि 60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे, तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

फडणवीस के मंत्री गिरीश महाजन का दावा, क्या फिर टूट जाएगी शिवसेना यूबीटी?

पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने 8 माह बाद भी खाली नहीं किया बंगला, सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को चिट्ठी

दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया प्रेम, करुणा और धैर्य का प्रतीक

LIVE: 50000 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

गोपाल खेमका मर्डर केस : राहुल गांधी बोले, नीतीश और भाजपा ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बनाया

अगला लेख