Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाकवि भारती को याद कर पीएम मोदी बोले, यह महिला सशक्तीकरण के नए भारत का युग

हमें फॉलो करें महाकवि भारती को याद कर पीएम मोदी बोले, यह महिला सशक्तीकरण के नए भारत का युग
, शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (19:54 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया है और उनके ही नेतृत्व में सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण के नए भारत का युग है।
 
मोदी अंतरराष्ट्रीय भारती महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस महोत्‍सव को महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के सम्मान में चेन्नई स्थित वानविल सांस्‍कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था।
ALSO READ: भारत, उज्बेकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से एक साथ खड़े हैं: मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार महाकवि भारती की महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से प्रेरित है और उनके ही नेतृत्व में सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का काम कर रही है। हमारी सरकार ने महिलाओं की गरिमा को महत्व दिया है और मुद्रा योजना के अंतर्गत 15 करोड़ महिलाओं को ऋण दिए गए हैं। महिलाएं आज सशस्त्र बलों का हिस्सा बन रही हैं। वे आज मस्तक ऊंचा कर घूम रही हैं और यह विश्वास पैदा कर रही हैं कि देश सुरक्षित हाथों में है। यह महिला सशक्तीकरण के नए भारत का युग है।
 
महाकवि भारती को उनकी 138वीं जयंती पर नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे किसी एक पेशे से नहीं जुड़े थे बल्कि सब कुछ थे। वे एक कवि, लेखक, संपादक, पत्रकार, समाज सुधारक, स्वाधीनता सेनानी और बहुत कुछ कुछ थे। वाराणसी से भी वे गहराई से जुड़े हुए थे। युवा पीढ़ी उनसे बहुत कुछ सीख सकती है। इस वर्ष का भारती पुरस्‍कार जाने-माने लेखक सीनी विश्‍वनाथन को दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Covid 19 वैक्सीन के परीक्षण में Sputnik V के घटक का इस्तेमाल करेगी AstraZeneca