जेटली के परिवार से पीएम मोदी ने की बात, कहा- खास दोस्त खोया

Webdunia
शनिवार, 24 अगस्त 2019 (14:55 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक बड़े नेता, बुद्धिजीवी और कानून क्षेत्र के महारथी थे। 3 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे मोदी ने जेटली की पत्नी से टेलीफोन पर भी बात की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, उनका निधन दुखद है। उनकी पत्नी संगीता जी और पुत्र रोहन से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति...।

प्रधानमंत्री ने कहा, अरुण जेटली जी के निधन से उन्होंने एक महत्वपूर्ण मित्र खो दिया है, जिनको मैं दशकों से जानता था। विभिन्न मुद्दों पर उनकी जानकारी और समझ असाधारण थी। उन्होंने अच्छा जीवन जीया और हमें कई अच्छी यादों के साथ छोड़ गए। हमें उनकी याद आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जेटली का अटूट बंधन था। तेजतर्रार छात्र नेता के रूप में वे आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आए थे। वे पार्टी का चेहरा बन गए थे और उन्होंने अपने कार्यक्रमों और योजनाओं से पार्टी की विचारधारा को समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और देश के आर्थिक विकास, रक्षा, कानून तथा व्यापार के क्षेत्र में योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवंत, हाजिर जवाब, विनोदी स्वभाव और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी जेटली समाज के सभी वर्गों में स्वीकार्य थे। उन्हें देश के संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन का अच्छा ज्ञान था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Bengaluru Stampede : बेंगलुरू भगदड़ में RCB के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार से मांगा जवाब

उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रोत्साहन

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

अगला लेख