सऊदी अरब यात्रा से पहले दोनों देशों के संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (09:32 IST)
PM Modi Saudi Arabia Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को भारत बहुत महत्व देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों ने रणनीतिक स्तर पर प्रगाढ़ता और गति हासिल की है।
 
सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हमारी साझा रुचि और प्रतिबद्धता रही है। उन्होंने कहा कि यह देश की उनकी तीसरी और ऐतिहासिक शहर जेद्दा की पहली यात्रा होगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 2023 में मोहम्मद बिन सलमान की भारत की अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा के बाद अपनी इस यात्रा को लेकर और ‘स्ट्रटजिक पार्टनरशिप काउंसिल’ की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने वली अहद सलमान के लिए मेरे भाई संबोधन का इस्तेमाल किया।
 
उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हैं, जो दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में सतत काम कर रहा है और सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान देता है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Tata Harrier EV के सभी RWD वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा, Base To Top वेरिएंट किस कीमत में मिलेगा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ईरान की मदद को तैयार, अमेरिकी हमलों की निंदा की

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

Israel-Iran War से निर्यातकों को बड़ा झटका, 1 लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर अटका

Gold : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में इतनी गिरावट, क्या इजराइल-ईरान युद्ध का असर

अगला लेख