झारखंड की रैली में राममंदिर पर बोले PM नरेन्द्र मोदी

Webdunia
सोमवार, 25 नवंबर 2019 (13:51 IST)
रांची। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले भाजपा नेताओं को इस मुद्दे पर नहीं बोलने की नसीहत देने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी राम जन्मभूमि मामले में सोमवार को खुलकर बोला और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को लटकाए रखा।
 
झारखंड के डाल्टनगंज में चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद भी कांग्रेस ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी। दरअसल, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि कांग्रेस हमेशा अपने वोटबैंक की परवाह की। इसी सोच से देश और समाज का नुकसान हुआ है।
 
कांग्रेस ने 370 को भी लटकाया : कश्मीर के अनुच्छेद 370 का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दलों ने आर्टिकल 370 का मामला लटकाकर छोड़ा हुआ था।
जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा। इन सबके जिम्मेदार हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल। लेकिन, भाजपा ने 370 हटाकर अपने वादे को पूरा किया है।
 
मोदी ने कहा कि किसान की मेहनत, सपने और उसकी गरिमा क्या होती है, ये भाजपा समझती है। उत्तर कोयल जलाशय योजना करीब 40 साल से अटकी हुई थी। तब जो सत्ता में थे, उन्होंने परियोजना को पूरा करने के लिए कभी गंभीर कोशिश ही नहीं की। मगर दिल्ली और रांची में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।
 
अटल ने दिया झारखंड : प्रधानमंत्री ने कहा कि अटलजी ने आदिवासी, पिछड़े, वंचित समाज को झारखंड दिया था। इसी कमिटमेंट के कारण उन्होंने पहली बार अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया ताकि जंगलों में रहने वाले हर साथी की समस्याओं का समाधान हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वादे किए थे, वो एक के बाद एक ज़मीन पर उतारे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके साथी हैं, जो सिर्फ रेवड़ियां बांटना जानते हैं। उनके पास समस्याएं हैं, हमारे पास समाधान हैं। 
 
उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ दलों के बीच का नहीं है, बल्कि झारखंड को लूटने वालों और झारखंड के लोगों की सेवा करने वालों के बीच है। ये चुनाव दो कार्य संस्कृतियों के बीच का है, दो धाराओं के बीच का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

SDOP ख्याति मिश्रा के पति से विवाद में नप गए कटनी एसपी, तहसीलदार पति ने लगाए थे पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोप

यूपी बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब, 10 लाख युवाओं को मिलेगा नया हुनर

शर्मनाक! यूपी में दो साध्वियों ने आश्रम में कराया अन्य साध्वी का रेप, ब्लैकमेल भी किया

अगला लेख