पीएम मोदी ने तेजस में भरी उड़ान, क्या है इस लड़ाकू विमान में खास?

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2023 (12:16 IST)
PM Modi Tejas news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। इस लड़ाकू विमान का निर्माण मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में हुआ है।
 
उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
 

इस फाइटर प्लेन इजराइल का EL/M-2052 रडार लगा है, जो एक साथ 10 टारगेट को ट्रैक कर सकता है और उन पर हमला कर सकता है। इसे छोटे रनवे से टेकऑफ किया जा सकता है और 6 प्रकार की मिसाइलें, लेजर गाइडेड बम और कलस्टर हथियार इसमें लगाए जा सकते हैं।
 
एक बार में यह 3000 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है। 'तेजस मार्क-2' इसका एडवांस्ड वर्जन है जो कि 56,000 से ज्यादा फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
 
तेजस को वायु रक्षा, समुद्री टोह और लड़ाकू भूमिका निभाने के लिए डिजाइन किया गया है। तेजस को शामिल करने वाला वायुसेना का पहला स्क्वाड्रन-नंबर 45 स्क्वाड्रन- 'फ्लाइंग डैगर्स' था। मई 2020 में, नंबर 18 स्क्वाड्रन तेजस को संचालित करने वाला वायुसेना का दूसरा स्क्वाड्रन बन गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

गैंगस्टर अबू सलेम को तलोजा जेल से भेजा जा रहा है नासिक जेल

बिहार में पुल ढहने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 15 दिन में 10 पुल गिरे

आडवाणी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, किसने कहा ऐसा?

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

अगला लेख
More