Publish Date: Sun, 29 May 2022 (08:50 IST)
Updated Date: Sun, 29 May 2022 (08:55 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह इस मासिक कार्यक्रम की 89वीं कड़ी होगी।
ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आज पीएम मोदी मजबूत भारत की उपलब्धियों पर बात कर सकते हैं।
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखे संदेश में कहा है कि उन्हें मन की बात कार्यक्रम के लिए कई उपयोगी सुझाव मिले हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसके लिए अपने विचार साझा किए हैं।