Dharma Sangrah

रद्द नहीं होंगे पीएम मोदी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (08:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 7,800 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं संबंधी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संभवत: वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे।
 
मोदी अपनी मां हीराबेन के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं। उनकी मां का अहमदाबाद के अस्पताल में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।
 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करने वाले थे जहां उन्हें तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में 7,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करना था। इसके अलावा उन्हें हावड़ा एवं न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखानी थी।
 
पश्चिम बंगाल में मोदी को आज राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करने के अलावा कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड का उद्घाटन तथा विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही कुछ का लोकार्पण करना था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी

अगला लेख