Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयोध्या में छोटी दिवाली, सैनिकों संग मनेगी पीएम मोदी की दीपावली, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम?

हमें फॉलो करें अयोध्या में छोटी दिवाली, सैनिकों संग मनेगी पीएम मोदी की दीपावली, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम?
, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (10:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह इस बार भी दिवाली का पर्व सीमा पर तैनात जवानों के साथ ही मनाएंगे। हालांकि उससे पहले उनका केदारनाथ, ब्रदीनाथ, और अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम है। 
 
पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने के बाद रात में वहीं रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को वो बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। 23 अक्टूबर को पीएम मोदी अयोध्या में छोटी दिवाली मनाएंगे।
 
इसके बाद दीपावली के दिन 24 अक्टूबर को भी हर साल की तरह पीएम मोदी सैनिकों के बीच ही त्योहार मनाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी पिछले 8 साल से सैनिकों के बीच दीपावली मनाते आ रहे हैं।
 
अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम : 23 अक्टूबर को पीएम मोदी अयोध्या में छोटी दिवाली मनाने आ रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में खाया उत्साह है। अयोध्या में पीएम मोदी का  कार्यक्रम...
शाम 4.55 बजे: पीएम मोदी भगवान रामलला का दर्शन और पूजा करेंगे।
शाम 05.05 बजे: रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे।
शाम 05.40 बजे: भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।
शाम 06.25 बजे: सरयूजी घाट पर आरती करेंगे।
शाम 06.40 बजे: दीपोत्सव में शामिल होंगे।
शाम 07.25 बजे: ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टोबर को दिवाली का पर्व सैनिकों के साथ ही मनाएंगे। कहा जा रहा है कि वे इस वर्ष उत्तराखंड में सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इसके लिए सैनिकों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Meerut: हस्तिनापुर गंगा नदी में डूबी नाव, 5 लोग लापता, 10 लोगों को किया रेस्क्यू