नए साल के पहले दिन पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, 6 राज्यों में करेंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट की शुरुआत

Webdunia
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (10:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 1 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस से 6 राज्यों में 6 स्थानों पर 'लाइट हाउस' परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
 
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आशा इंडिया यानी 'अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलरेटर' के विजेताओं की घोषणा भी करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्टता का वार्षिक पुरस्कार देंगे।
 
इस कार्यक्रम के दौरान मोदी नवप्रर्वतक निर्माण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नए पाठ्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। इस पाठ्यक्रम का नाम 'नवारितिह' रखा गया है। 
 
इस कार्यक्रम में आवासीय और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा त्रिपुरा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
 
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2017 को जीएचटीसी-इंडिया के तहत 'लाइट हाउस' परियोजनाओं के निर्माण के लिए पूरे देश में 6 स्‍थानों का चयन करने के लिए राज्‍यों व केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एक चुनौती की शुरुआत की।
 
मंत्रालय ने इस चुनौती में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सभी राज्‍यों व केंद्रशासित प्रदेशों को प्रोत्‍साहित किया था तथा निर्धारित मानदंडों के अनुसार सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले 6 राज्‍यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 'लाइट हाउस' परियोजनाएं प्रदान करने की घोषणा की थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख