बढ़ी मोदी की लोकप्रियता, अभी हुए चुनाव तो फिर बनेगी सरकार...

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (11:47 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और बढ़ी है। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार अगर देश में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो राजग 360 सीटें जीतकर एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल होगी। 
 
इंडिया टुडे ग्रुप और कार्वी इनसाइट के सर्वे के मुताबिक अगर अभी देश में लोकसभा चुनाव हो जाएं तो मोदी सरकार को 360 सीटें मिलेंगी और वह दोबारा जीत दर्ज कर सत्ता में आ जाएगी। वहीं दूसरी ओर, मौजूदा समय में लोकसभा चुनाव होने के बाद यूपीए को सिर्फ 60 सीटें और अन्य को 123 सीटें मिलेंगी।
 
यह सर्वे 19 राज्यों में 12,143 लोगों पर किया गया था। इसमें राजग को 42 फीसदी वोट मिले, जबकि संप्रग को सिर्फ 25 फीसदी वोट मिले। वहीं अन्य दलों को 33 फीसदी वोट मिले।
 
सर्वे में प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के काम को 69 फीसदी लोगों ने सराहा। वहीं दूसरी ओर 19 फीसदी लोगों ने उनके काम को औसत कहा, जबकि 3 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया। इतना ही नहीं, 6 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के काम को बेहद खराब बताया। इन सबके बावजूद 71 फीसदी लोगों ने एनडीए सरकार के काम को सराहा।
 
अभी चुनाव होने की स्थिति में 65 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना। इसके अलावा 10 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी और 4 प्रतिशत लोगों सोनिया गांधी को अपनी पसंद बताया।
 
इस सर्वे में 45 फीसदी लोगों ने माना कि नोटबंदी से कालेधन पर लगाम लगेगी, जबकि 35 फीसदी ने इसे अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा बताया। वहीं 7 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी, जबकि 7 फीसदी लोगों ने इसे चुनावी पैंतरा करार दिया।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख