Publish Date: Sun, 14 Nov 2021 (10:01 IST)
Updated Date: Sun, 14 Nov 2021 (10:04 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।'
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
देश के पहले प्रधानमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता का नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।