योग दिवस पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश, योग बना वैश्विक आंदोलन

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2023 (08:26 IST)
International Yoga Day 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा कि योग अब वैश्‍विक आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपराओं को पोषित किया है और योग के माध्यम से विरोधाभाषों, बाधाओं और प्रतिरोधों को खत्म करने का आह्वान किया है।
 
प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारतीयों ने हमेशा नए विचारों का स्वागत किया है और उन्हें संरक्षण दिया है तथा देश की समृद्ध विविधता का जश्न मनाया है।
 
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति हो या समाज संरचना, भारत का आध्यात्म हो या उसके आदर्श, भारत का दर्शन हो या दृष्टि, हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परम्पराओं को पोषित किया है। हमने नए विचारों का स्वागत किया है, उन्हें संरक्षण दिया है। हमने विविधताओं को समृद्ध किया है, उनका जश्न मनाया है।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि योग एक ऐसे स्वस्थ और सामर्थ्यशाली समाज का निर्माण करता है, जिसकी सामूहिक ऊर्जा कई गुना ज्यादा होती है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में स्वच्छ भारत जैसे संकल्पों से लेकर ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसे अभियानों तक, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से लेकर सांस्कृतिक भारत के पुनर्निर्माण तक, देश तथा देश के युवाओं में जो असाधारण गति दिखी है, उसमें इस ऊर्जा का बहुत बड़ा योगदान है। आज देश का मन बदला है, इसीलिए जन तथा जीवन बदला है।
 
योग हमारी अन्तः दृष्टि को विस्तार देता है, उस चेतना से जोड़ता है जो जीव मात्र की एकता का अहसास कराता है और प्राणी मात्र से प्रेम का आधार देता है। इसलिए, हमें योग के जरिए हमारे अंतर्विरोधों को खत्म करना है। हमें योग के जरिए हमारे गतिरोधों और प्रतिरोधों को खत्म करना है। हमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को विश्व के सामने एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना है।
 
उन्होंने कहा कि हर वर्ष योग दिवस के अवसर पर वह किसी न किसी आयोजन में आमजन के बीच उपस्थित रहते हैं लेकिन इस बार अमेरिकी यात्रा पर वह ऐसा नहीं कर सकें।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय समयानुसार, बुधवार शाम साढ़े 5 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। भारत के आह्वान पर योग के लिए दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक व अभूतपूर्व है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव आया था तो रिकॉर्ड देशों ने इसे समर्थन दिया था। तब से लेकर आज तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है, वैश्विक भावना बन गया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

इमरान खान ने बताया, जेल में कैसे कट रहे हैं दिन, मिल रहा है कैसा पानी?

Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क की कंपनी को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख