इसरो ने किया 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण, क्या बोले मोदी...

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (11:31 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक ही रॉकेट के जरिए किए गए 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है।
 
इसरो के प्रमुख ए एस किरण कुमार ने श्रीहरिकोटा स्थित मिशन कंट्रोल सेंटर में कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष एजेंसी के दल को सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी है।
 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'इसरो को पीएसएलवी-सी37 और काटरेसैट उपग्रह के साथ 103 नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई।' उन्होंने कहा, 'इसरो द्वारा हासिल की गई यह अहम उपलब्धि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक समुदाय और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। भारत अपने वैज्ञानिकों को सलाम करता है।'
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने आज सुबह आंध्रप्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक ही रॉकेट के जरिए रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख