प्रियंका-निक के रिसेप्शन में मेहमान बने पीएम मोदी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Webdunia
बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (08:58 IST)
नई दिल्ली। शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने यहां रिसेप्शन दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, परिवार के सदस्य और करीबी मित्र इस समारोह में शामिल हुए।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#narendramodi #priyankachopra #nickjonas #weddingreception ❤️ #delhi #priyankakishaadi @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

राजस्थान के जोधपुर में शादी के बाद नवदंपति मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। शाम को प्रियंका और निक होटल ताज पैलेस के राजा बाग में तस्वीर खिंचवाने के लिए सामने आए। शादी की तरह इस रिसेप्शन के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
 
इस आलीशान होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी और चूंकि प्रधानमंत्री भी रिसेप्शन में शामिल हुए तो पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही थी।
 
प्रियंका और जोनास जहां तस्वीर खिंचा रहे थे वहां उनके बैकग्राउंड के केंद्र में ‘एनपी’ लिखा हुआ था। दोनों ने जब अगस्त में जब अपनी सगाई की घोषणा की थी तब भी इसी नाम का बैकग्राउंड दिखाई दिया था।
 
निक काले रंग की पैंट के साथ वेल्वेट जैकेट पहने हुए बेहद आकर्षक लग रहे थे जबकि प्रियंका ने बेज रंग का लहंगा पहना हुआ था और सफेद गुलाब के फूलों का जूड़़ा बनाया था। प्रियंका इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। फोटोग्राफरों को पोज देने के बाद प्रियंका मुस्कुराई और पत्रकारों से कहा कि अब आपको फैमिली से मिलाते हैं।
 
प्रियंका और निक ने जोधपुर के उमेद भवन पैलैस में 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 2 दिसंबर को हिन्दू परंपराओं के अनुसार शादी की।
(Photo Credit : Instagram)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख