PM मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, बताया क्यों चाहते हैं तीसरा कार्यकाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (15:26 IST)
BJP national convention : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने जो हासिल किया है वह एक पड़ाव मात्र है। अगले 5 वर्षों में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को हासिल करने के लिए लंबी छलांग लगानी है लेकिन इसके लिए पहली शर्त सरकार में भाजपा की जोरदार वापसी है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वे तीसरा कार्यकाल क्यों चाहते हैं? 
 
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश के साथ काम करने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचे हैं वह देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है। हर नए मतदाता तक पहुंचना है और हर लाभार्थी तक पहुंचना है। हर घर, समाज, पंथ और सब लोगों के पास पहुंचना है और हमें सबका विश्वास हासिल करना है।
 
उन्होंने कहा कि और जब सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीट भी भाजपा को ही मिलेगी।
 
भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा हर भारतीय के जीवन को बदलने के लिए और बहुत कुछ हासिल करने के लिए बहुत से निर्णय अभी बाकी हैं।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने जो गति हासिल की है और बड़े लक्ष्य प्राप्त करने का जो हौसला पाया है...वह अभूतपूर्व है। इसलिए नहीं कि मैं कह रहा हूं। आज दुनिया गाजे-बाजे के साथ बोल रही है।
 
उन्होंने कहा कि भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है और यह संकल्प है ‘विकसित भारत’ का।
 
उन्होंने कहा कि अब देश छोटे सपने नहीं देख सकता है और ना ही देश अब छोटे संकल्प ले सकता है। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। हमारा सपना भी है और हम सब का संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है।
 
उन्होंने कहा कि इसमें अगले 5 वर्षों की बहुत बड़ी भूमिका होने जा रही है। इन 5 सालों में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले पांच सालों में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है। इन सारे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पहली शर्त है सरकार में भाजपा की जोरदार वापसी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के नेता भी अगली बार मोदी सरकार बोल रहे हैं और अगली बार राजग सरकार, 400 पार के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजग को 400 पार करने के लिए भाजपा को 370 के मील का पत्थर पार करना ही होगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश मानता है 10 साल का उनका कार्यकाल आरोपमुक्त रहा है। पूरा देश मानता है कि हमने देश को महाघोटाले और आतंकी हमलों से मुक्ति दिलाई है, गरीब और मध्यम श्रेणी के लोगों का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है।
 
छत्रपति शिवाजी महाराज को अपनी प्रेरणा बताते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने सुख और वैभव के लिए जीने वाले व्यक्ति नहीं हैं। मैं भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। अगर मैं अपने घर की चिंता करता तो आज करोड़ों गरीबों के घर नहीं बन पाते। मैं देश के करोड़ों बच्चों के भविष्य के लिए जीता हूं।
 
देश के युवाओं, महिलाओं और गरीबों के सपने व संकल्प को ‘मोदी का संकल्प’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस संकल्प की पूर्ति के लिए ही दिन-रात एक कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कहां है शेख हसीना, भारत में या चलीं गईं, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दो सैन्य अधिकारियों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, पूरी नहीं हो पाई कैप्टन पत्नी की अंतिम इच्छा

लॉरेंस भाई नमस्‍ते, मैं आपसे बात करना चाहती हूं, सलमान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लिखी चिट्ठी

EPFO से खुशखबरी! 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को होगा फायदा

भारत ने बताया, क्यों बढ़ा भारत और कनाडा के बीच तनाव?

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फिर सलमान खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के भावों में हुआ परिवर्तन, टंकी भरवाने के पहले चेक करें भाव

प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी से MVA को क्यों है खतरा?

Weather Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, IMD ने जताया कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वायनाड में प्रियंका गांधी का मुकाबला सत्यन मोकेरी से, कितनी मजबूत है चुनौती?

अगला लेख